फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ गांवों के लिए संचार सेवा बना हुआ है सपना

Fri, 15 Apr 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लाक के पूर्वी बांगर पट्टी और अगस्त्यमुनि ब्लाक की रानीगढ़ व धनपुर पट्टी के दूरस्थ गांवों के लिए लिए संचार सेवा सपना मात्र है। यहां लगे इक्का-दुक्का टावर भी शोपीश बने हुए हैं।
विज्ञापन


पूर्वी बांगर में डांगी, खौड़, उच्छोला, भुनालगांव, घंघासू, मथ्यागांव, बक्सीर आदि ग्राम पंचायतें हैं। यहां संचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारत संचार निगम ने उच्छोला में मोबाइल टावर लगाया है, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि कमजोर सिग्नल के कारण मोबाइल पर घंटी तो बजती है, लेकिन रिसीव कर बात करने के लिए ग्रामीणों को कई कदम दूर जाना पड़ता है। क्षेत्र के बीएम भट्ट, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह आदि का कहना है कि उनके पुत्र और संगे-संबंधियों से बात करने के लिए उन्हें गांव से सौ से दौ सौ मीटर दूर जाना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भट्ट का कहना है कि शासन-प्रशासन के साथ केंद्र सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही।

केंद्र स्तर से एक सर्वेक्षण टीम कुछ माह पहले पहुंची थी। सर्वे से आगे बात नहीं बढ़ी। संचार सुविधा बेहतर नहीं होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-- नवीन सेमवाल, ग्राम प्रधान डांगी


ग्राम पंचायत डांगी के ऊपर जाख नामी तोक में नया मोबाइल टॉवर लगाने का प्रस्ताव मेन आफिस को तीन माह पूर्व भेज दिया गया है। फेज-7 में इसका कार्य शुरु किया जाएगा। इस टावर के लगने से बड़े क्षेत्र को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-- केएस रावत, एसडीओ बीएसएनएल रुद्रप्रयाग


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें