फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगनाथ घाटी में संचार सेवा बंद

Mon, 20 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
तुंगनाथ धाम - फोटो : file photo
विज्ञापन
 ऊखीमठ के सारी गांव में लगे मोबाइल टावर के खराब होने से तुंगनाथ घाटी में संचार सेवा चरमरा गई है। ग्रामीणों को अन्य स्थानों पर संपर्क करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सारी गांव स्थित बीएसएनएल का टावर बीते तीन दिनों से खराब चल रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल टावर खराब होने से तुंगनाथ घाटी के मक्कू, चोपता, तुंगनाथ, सारी, दैडा, पलद्वाड़ी, कांडा, उषाड़ा व बरंगाली और पाव जगपुडा आदि गांवों में संचार सेवा चरमरा गई है। लोगों को अन्य स्थानों पर संपर्क साधने के लिए गांव से करीब एक किमी अन्यत्र स्थानों पर आ रहे है। यह क्षेत्र पर्यटन स्थल चोपता व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के लिए जाना जाता है। इन दिनों यहा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक पहुंच रहे है।

ग्रामीण सुबोध मैठाणी, अजय आनंद नेगी, जीतपाल भंडारी और महेश चंद्र आदि लोगों का कहना है कि बीएसएनएल का यह टावर चार दिनों से खराब चल रहा है। संचार निगम के जेटीओ पंकज कुमार सेमवाल ने बताया कि फाइबर टूटा हुआ है। जबकि कर्मचारी अन्य स्थानों पर टूटी लाइनों को ठीक करने में लगे हुए है। जैसे ही वहां कार्य पूरा होता है इस टावर को शीघ्र ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें