फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व वासुकीताल समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन के पहले हिमपात के कारण केदारनाथ में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। सुबह और शाम को यहां तापमान में गिरावट के साथ ही हल्का पाला गिर रहा है। धाम में तापमान अधिकतम 22 और न्यूनतम 10 तक पहुंच रहा है। धाम में देवस्थानम बोर्ड के यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि बीते शनिवार को वासुकीताल, चोराबाड़ी और दुग्ध गंगा के ऊपरी तरफ तेज हिमपात हुआ था, जिस कारण केदारनाथ में भी ठंड बढ़ गई है। अक्तूबर से धाम में नियमित ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें