रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धारकोट में युवक और महिला मंगल दलों ने विशेष सफाई अभियान के तहत पैदल रास्तों की साफ-सफाई की और झाड़ियों का कटान किया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने सभी प्रमुख पैदल रास्तों, जलस्रोतों, गोशाला वाले रास्तों की सफाई की। साथ ही एकत्रित कचरे का निस्तारण भी किया। इस मौके पर कुलदीप मल, विपिन खत्री, अमन नेगी, लकी खत्री, रितिक सजवाण, मनमोहन रावत, प्रेरक खत्री, वीर सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे। संवाद