फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कृष्ण जन्माष्टमी पर होगी डांस प्रतियोगिता और बेबी शो

Fri, 08 Aug 2025 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। श्री अगस्त्य रामलीला कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों के बीच दो वर्गाें में डांस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इस बार बेबी शो का आयोजन भी होगा। साथ ही 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए डांस शो भी होगा। कमेटी के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी ने बताया कि 16 अगस्त को सुबह नौ बजे से खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम होंगे। अपराह्न तीन बजे से पुराना देवल से अगस्त्यमुनि तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य झांकी निकाली जाएगी। कमेटी ने उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कमेटी के सचिव विक्की आनंद सजवाण, भूपेंद्र बेंजवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी सनोज गुसाईं, माधव सिंह नेगी, गंगाराम संकलानी आदि मौजूद रहे संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें