फोटो
रुद्रप्रयाग। शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे टीम ओरोफाइल्स और निहारिका कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने त्रियुगीनारायण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा एकत्र कर परिसर को साफ किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से हिमालयी क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिमालय प्राकृतिक धरोहर है और इसे स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान हर्षपाल सिंह, अजय सिंह, सोनिया, मोनिका, मनीषा आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद