रुद्रप्रयाग। केदारनाथ की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस, प्रशासन और सफाई कर्मियों ने संयुक्त रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों से कचरा एकत्रकर उसका निस्तारण किया गया। सफाई अभियान में यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस चौकी केदारनाथ के जवान तथा सफाई कर्मी शामिल हुए। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से भी धाम की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया किया। संवाद