रुद्रपुर जिला अस्पताल परिसर में सफाई अभियान निरंकार मिशन के सेवादार।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/शांतिपुरी। बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66वीं जयंती पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादारों ने रविवार को जिला अस्पताल में सफाई चलाया। अस्पताल परिसर समेत अस्पताल के कक्षों की भी सफाई की। परिसर में पौधरोपण भी किया। पीएमएस डॉ. टीडी रखोलिया की मौजूदगी में सेवादारों ने फलदार और छायादार पौधे रोपे। इधर नगला रेलवे स्टेशन में भी निरंकारी सेवादारों ने सफाई अभियान चलाया। करीब पांच घंटे चले अभियान में पूरे स्टेशन की सफाई की गई। वहां निर्मल वर्मा, पुरुषोत्तम, बी डिमरी, राम चंद्र डिमरी, रघुनाथ, बलराम, वशिष्ठ, अमरनाथ, कमला बिष्ट, हेमा, सरिता, ज्योति, मधु आदि रहे।