फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्टेडियम निर्माण मामले में एक सप्ताह में मांगे दावे और आपत्तियां

Fri, 31 Jul 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। अगस्त्यमुनि स्थित सौड़ धार्मिक-द्यूका गौचर भूमि पर प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण को लेकर उठे विवाद के बीच प्रशासन ने संबंधित पक्षों से दावे और आपत्तियां मांगी हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने सौड़ धार्मिक-द्यूका गौचर बचाओ आंदोलन समिति का गठन किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस संबंध में कोई अभिमत, साक्ष्य, बयान, दस्तावेज या दावा है तो वह इसे लिखित रूप में उपजिलाधिकारी कार्यालय, ऊखीमठ में प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए कार्यदिवसों में एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद कोई भी दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। समिति का कहना है कि गौचर भूमि स्थानीय लोगों की आस्था और पशुपालन से जुड़ी है। इसलिए इस भूमि पर किसी भी निर्माण से पहले सभी पक्षों की राय ली जानी चाहिए। अब प्रशासन को प्राप्त दावों और आपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें