फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए चोपता में रेलिंग व कैमरे लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता से लेकर तुंगनाथ और चंद्रशिला तक वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जंगल क्षेत्र में रेलिंग लगाई जाएगी। निगरानी को कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले इस बुग्याल के आसपास बनियाकुंड, दुगलबिट्टा में जगह-जगह स्थानीय जलवायु वाले फूलों और सजावटी पौधों की नर्सरी भी स्थापित की जाएगी। ललॉकडाउन के दौरान बुग्यालों और जंगलों में वन्य जीवों की बढ़ती संख्या को देखकर वन विभाग बेहद खुश है। बीते दो महीने से चोपता के बुग्यालों के साथ ही आस-पास के वन क्षेत्र में थार और घुरड़ जैसे जानवरों के झुंड के झुंड नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही गुलदार भी काफी संख्या में देखे जा रहे हैं। राज्य पक्षी मोनाल समेत अन्य कई प्रजातियों के पक्षी बाजार में निचले स्थान तक विचरण कर रहे हैैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से इन वन्य जीवों की सुरक्षा और इनके संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वन्य जीव जंगल में स्वच्छंद विचरण कर सकें, इसके लिए पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने की भी तैयारी है।
लॉकडाउन में चोपता समेत सेंचुरी एरिया के बुग्यालों की रंगत के साथ ही यहां वन्य जीवों की संख्या भी बढ़ी है। इसे देखते हुए ही उनकी सुरक्षा और संरक्षण को कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित कंवर, डीएफओ, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर/चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें