फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपता : तीन दिन बाद आ रहा पानी

Sun, 10 May 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता। क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। कोलू, कोलू बैंड, भन्नु और चोपता सहित आसपास के इलाकों में ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें तीसरे दिन मात्र 15 से 20 मिनट ही पानी मिल पा रहा है जबकि बिल पूरे महीने का वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

कोलू के ग्राम प्रधान दलेब सिंह ने बताया कि पुरानी पेयजल लाइन जर्जर स्थिति में है जिस कारण तीन दिन बाद ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस संबंध में जब जल संस्थान के सहायक अभियंता रेवत सिंह रावत से बात की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि चोपता क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था अब जल निगम के अधीन है। वहीं जब जल निगम के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मुन्नी देवी बर्त्वाल, प्रमोद बर्त्वाल, नैनसिंह मेवाल, जगमोहन सिंह आदि ने समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें