फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चोपड़ा-भट्टगांव मोटर मार्ग बदहाल

Sun, 09 Aug 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत स्वरगढ़ से क्यर्क तक जाने वाला करीब सात किलोमीटर लंबा चोपड़ा-भट्टगांव मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने गड्ढे और उखड़े डामर से दुर्घटनाओं की आशंका बनी है।
विज्ञापन

नीरज भट्ट ने बताया कि यह मार्ग कार्तिक स्वामी मंदिर, तुंगेश्वर मंदिर और फलासी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक व सबसे छोटा रास्ता है लेकिन जर्जर मार्ग के कारण सफर चुनौतीपूर्ण बना है। हिमांशु भट्ट के अनुसार छात्र पढ़ाई के लिए अगस्त्यमुनि आते हैं और मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ता है। मगर बदहाल मार्ग के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्राम प्रधान सोनम देवी ने बताया कि सड़क के डामरीकरण और मरम्मत के लिए कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उधर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता योगेश चंद्र कोटियाल ने बताया कि सितंबर माह तक सड़क के डामरीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें