रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बोरा का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप प्रधान हरीश सिंह गुसाईं ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पठन-पाठन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। प्रधानाध्यापक कुंदन लाल शाह ने कहा कि बच्चों में शिक्षा की शुरुआत मां सरस्वती के इसी प्रांगण से होती है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि दिगंबर सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलेखा गुसाईं, रीना देवी, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक ताजबर सिंह चौहान, करणवीर सिंह, गुसाई, मानेंद्र कुमार, मस्तान लाल टम्टा, लखपत सिंह गुसाईं, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। संवाद