फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर बवाल : सात नामजद और 60 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
रुद्रपुर। छतरपुर में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सात नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी। इधर, गमगीन माहौल में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात साइकिल से घर जा रहे छतरपुर निवासी मोहित (15) को रेता भरे ट्रक ने रौंद दिया था। इससे उसकी मौके हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ के साथ ही आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस कर्मियों पर पथराव किया था। एसआई सुधाकर जोशी का सिर फट गया था। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सिडकुल चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, एसएसआई बीसी जोशी, कांस्टेबल गणेश पांडे के अलावा एक दर्जन लोग भी घायल हुए थे। पथराव में दो स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।
आरोपियों पर इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
सिडकुल चौकी इंचार्ज केजी मठपाल की तहरीर पर पुलिस ने संजय, मोती, पिनिया, प्रह्लाद, नंदकिशोर, जितेंद्र उर्फ जीतू, भूपेंद्र निवासी छतरपुर और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 341, 332, 353, 427, 435, 511, 504, 506 आईपीसी के साथ ही 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नामजदों की तलाश कर रही है। इधर, एसपी सिटी पींचा ने बताया कि फिलहाल मामला शांत है। मृतक का अंतिम संस्कार हो गया है और गांव में पुलिस तैनात नहीं है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मोहित के पिता को दी सांत्वना
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने छतरपुर गांव पहुंचकर मृतक के पिता को सांत्वना दी। उन्होंने लाठीचार्ज में चोटिल हुए ग्रामीणों का हालचाल भी पूछा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बेहड़ ने बताया कि लाठीचार्ज में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं और सात-आठ लोगों को ज्यादा चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें