फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तक यात्रा मार्ग के थाना-चौकियों में तैनात होगा पुलिस बल

Sat, 23 Apr 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
पु‌लिस ग्राफ - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
नौ मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को पुलिस ने एक मिशन के रूप में लिया है। पुलिस ने यात्रकाल में बेहतर यातायात के साथ कानून और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने के लिए कमर कस दी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन रतूड़ा में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जिला मुख्यालय सहित यात्रा मार्ग से लगे पुलिस थाने व चौकियों में पांच मई तक पर्याप्त सुरक्षा बल और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। कहा कि शुरूआती दो माह एक मिशन के तौर पर हैं। उन्होंने एक मई तक यात्रा तैयारियों से जुड़ी खामियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसपी ने यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ व्यवस्थित करने को भी कहा। सम्मेलन में जनपद में अपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए एसपी ने पुलिस अधिकारियों/कर्मियों से लंबित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें निस्तारित भी किया। इस मौके पर 25 अप्रैल से गुलाबराय मैदान में शुरू हो रही महिला उप निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपादित करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार, थानाध्यक्ष डीएस रावत, सत्यव्रत, जेएस नेगी, ठाकुर सिंह भंडारी, विपुल कुमार पांडे, प्रेम कुमार आद मौजूद थे।  

पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
रुद्रप्रयाग। मासिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक एसपी मीना ने सराहनीय कार्य के लिए आंकिक मनोज कुमार, उप निरीक्षक नीरज कुमार और वाहन चालक रोशन सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों से इसी तरह कार्य करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें