फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मैखण्डा और बष्टी गांव में हुई चौपाल

Mon, 09 Mar 2026 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस के प्रहरी पड़ाव अभियान का लगातार गांवों में आयोजन हो रहा है। दो मार्च से शुरू हुए इस अभियान के पहले सप्ताह में पुलिस टीम 13 गांवों में रात्रि चौपाल और रात्रि प्रवास कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की पहल पर शुरू यह अभियान 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत पुलिस टीमें गांवों में रुककर सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रही हैं और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को समझ रही हैं। इधर रविवार रात को चौकी फाटा के मैखण्डा और चौकी बसुकेदार के बष्टी गांव में चौपाल की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पुलिस ने महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा उन्मूलन और गांवों में सीसीटीवी लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें