फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत और चकरपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलती चंपावत व खटीमा की टीमें। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेल निदेशालय की ओर से स्टेडियम में अनुसूचित जनजाति की राज्य स्तरीय ओपन बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चंपावत की टीम 97 रन से विजयी रही। वहीं दूसरे मुकाबले में चकरपुर की टीम ने 109 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नाग्नयाल ने मैच का शुभांरभ किया। इसमें प्रदेश भर से 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहला क्वार्टर फाइनल खटीमा और चंपावत की टीम के बीच खेला गया। चंपावत ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। खटीमा की टीम 34 रन में आल आउट हो गई है।
दूसरा मैच चकरपुर और उत्तरकाशी के बीच खेला गया। चकरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जवाब में उत्तरकाशी की टीम मात्र 77 रन पर आउट हो गई। वहां पर जिला क्रीड़ाधिकारी (डीएसओ) रशिका सिद्दीकी, क्रिकेट कोच निशांत मेहता, राजेंद्र कुमार, नितीश कुमार, रघुवीर सिंह, हरीश राम, सुधा जोशी, अल्पना त्यागी, रघु रावत, महेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें