फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर खोले जाएं केंद्रीय अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन ने प्रदेश में जिला स्तर पर सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड खोले जाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि उपनल में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों का पहले पंजीकरण होता था। लेकिन अब बंद कर दिया गया है।
कहा कि, बड़ी संख्या में कार्मिक सेवानिवृत्त होने के बाद सेवाएं देने के इच्छुक होते हैं। ऐसे में अर्द्ध सैनिक बलो के सेवानिवृत्त कार्मिको के हितो की सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड खोला जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी श्रीनगर परिसर में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक उप महानिरीक्षक परीक्षता बेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर संगठन ने सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त उपमहानिरीक्षक केशव डोभाल को अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष डोभाल व महासचिव कीर्ति सिंह कैंतुरा ने कहा कि श्रीनगर में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक, उनके आश्रित रहते हैं। लेकिन यहां सीजीएचएस डिस्पेंशरी नहीं होने पर उन्हें उपचार के लिए देहरादून के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। जबकि देहरादून में भीड़भाड के चलते अनेक परेशानियों पूर्व अर्द्धसैनिकों को उठानी पड़ती हैं। कहा श्रीनगर में जल्द से जल्द सीजीएचएस डिस्पेंशरी खोली जाए। उन्होंने सीपीसी श्रीनगर में दुपहिया व चौपहिया वाहनों की खरीद पर अर्द्धसैनिक कार्मिकों व सेवानिवृत्त कार्मिकों को जीएसटी में छूट दी जाए। इस अवसर पर पूर्व अर्द्धसैनिक चंदन सिंह बिष्ट, दान सिंह भंडारी, सुरेंद्र चौहान, केशवानंद बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें