देवप्रयाग। विकास खंड देवप्रयाग के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। पार्टी के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए शीघ्र ही बूथ स्तर पर कमेटियों व प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई है। साथ ही आगे की रणनीति और कार्ययोजना पर विचार किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, डॉ. जितेंद्र उनियाल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मकान सिंह चौहान, रघुवीर सिंह चौहान, शशि प्रकाश भट्ट, आशीष पंवार, धनवान सिंह पंवार, रामलाल नौटियाल, गणेश झिल्डिय़ाल व विजय पंवार आदि मौजूद थे। संवाद