फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की पहल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भारत स्काउट गाइड, एनएसएस स्वयं सेवियों, चाइल्ड लाइन पौड़ी ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद आयोजित संगोष्ठी में भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा। वे आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

केंद्र के जिला समन्वयक शैलेश भट्ट ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सड़क पर पैदल अथवा वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। चाइल्ड लाइन के रवींद्र चंद्र ने बाल संरक्षण की जानकारी की। कार्यक्रम का संचालन लेखा कार्यक्रम सहायक अंजना बिष्ट ने किया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति सदस्य गंगोत्री नेगी, शकुंतला नयाल, दीपक कुमार, सरिता लिंगवाल, सुनीता नेगी, शिवम ध्यानी, युवराज बिष्ट, शांति उप्रेती, विवेक जवाड़ी, तनीष बमराड़ा, अंकित सिंह और सरिता डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें