फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से भमरोला मस्जिद में चोरी-छिपे नमाज पढ़ाने आए मौलाना समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुरादाबाद से रुद्रपुर की एक मस्जिद में चोरी-छिपे नमाज पढ़ाने आए मौलाना को पुलिस ने पकड़ लिया। मौलाना को छोड़ने के लिए ग्राम प्रधान व एक युवक पुलिस पर दबाव बनाने लगे। पुलिस ने मौलाना समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एहतियातन मौलाना को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। बीते शुक्रवार को बगवाड़ा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद से एक मौलवी को चोरी-छिपे ग्राम भमरौला की मस्जिद में बुलाया गया है। सूचना मिलते ही एसआई नवीन बुधानी ने पुलिस टीम के साथ खोजबीन शुरू कर दी। गांव के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त मौलवी को गांव में प्रवेश कराने पर ग्राम प्रधान भमरौला व एक अन्य स्थानीय लड़के की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने ग्राम मलसी ड्रम फैक्ट्री के पास मौलाना रईस हसन को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बताया कि वह ग्राम मैनाठेर मुरादाबाद निवासी हैं और ग्राम भमरोला की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए ग्राम प्रधान ने बुलाया है। यहां आने पर ग्राम प्रधान व एक अन्य युवक ने उसकी मदद की। एसआई नवीन बुधानी ने बताया मौलाना रईस समेत ग्राम प्रधान सारिक जान व जियाउर्रहमान पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया मौलाना को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें