फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सोशल मीडिया में धर्म के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डालने पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को सिख समुदाय के राम सिंह बेदी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोग परेशान है। ऐसे समय में लोग अपने-अपने स्तर से सेवा कर रहे हैं। भारत में गुरुद्वारा साहिब व सिख समाज के लोग भी सेवा में जुटे हैं, लेकिन फेसबुक में भरत वल्दिया नाम के युवक ने समाज के खिलाफ पोस्ट डालकर सिख समाज की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। एसएसआई बीसी जोशी ने बताया आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, लॉकडाउन का उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें