फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में किराने की दुकान खोलने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान किराना की दुकान खोलने पर पुलिस ने दुकान स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आवास विकास में पेट्रोलिंग के दौरान श्याम टाकीज रोड स्थित रविंद्रनगर में किराना की दुकान खुली मिली। पूछताछ में दुकान मालिक ने अपना नाम रविंद्रनगर निवासी तपन कल्लू पुत्र विनय कल्लू बताया। आवास विकास चौकी प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने पर दुकान मालिक तपन के खिलाफ धारा 188 का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में उसे धारा 41 का नोटिस देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें