फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव, फरीदाबाद से आए 7 और लोग रखे क्वारंटीन में

विज्ञापन
बागेश्वर में केएमवीएन के क्वारंटीन में युवक की काउंसलिंग करते काउंसिलर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बागेश्वर। शुक्रवार की सुबह गुड़गांव और फरीदाबाद (हरियाणा) से बागेश्वर पहुंचे 7 और लोगों को प्रशासन द्वारा बनाए गए केएमवीएन गेस्टहाउस बागेश्वर के क्वारंटीन में रखा गया। यह लोग कपकोट विकासखंड के रहने वाले हैं। बागेश्वर के क्वारंटीन में अब 18 लोग हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह एक वाहन से गुड़गांव से दो और फरीदाबाद से 5 लोग बागेश्वर पहुंचे थे। पुलिस ने इन सभी की जिला अस्पताल में जांच कराई। इसके बाद इन लोगों को केएमवीएन गेस्टहाउस के क्वारंटीन में पहुंचा दिया गया। क्वारंटीन परिसर में भी डॉक्टरों ने इन लोगों की स्क्रीनिंग की। क्वारंटीन में मौजूद डॉ. पटेल ने बताया कि किसी में भी किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। बताया कि शुक्रवार को क्वारंटीन में रखे गए लोगों को मानसिक रूप से मोटीवेट किया गया। डॉ. शेफाली शाह और काउंसिलर मनीष शाह ने क्वारंटीन किए गए सभी लोगों की काउंसिलिंग की। इनमें से 16 लोगों को अलग-अलग कमरों में रखा गया है। दो लोगों को डोरमैट्री में जरूरी दूरी बनाकर रखा गया है। इनके भोजन की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिले के कौसानी और बैजनाथ के केएमवीएन गेस्टहाउस को भी क्वारंटीन के रूप में अधिग्रहित किया है। कौसानी और गरुड़ में कोई भी व्यक्ति क्वारंटीन में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें