फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने पर छह नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में हंगामा करते लोगों को समझाते कोतवाल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एनएच-74 स्थित पहाड़गंज में ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने को लेकर हाईवे जाम करना लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने छह नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई गंगा राम गोला करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पहाड़गंज के कई महिलाओं, पुरुषों ने क्षेत्र से ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर आधे घंटे तक यातायात ठप कर दिया था। मामले को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने गंभीरता से लिया। बुधवार को रंपुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल की तहरीर पर पुलिस ने रामा देवी, सावित्री देवी, राजू, गीता चंद्र, भगवती, सतपाल सिंह ठुकराल समेत 50-60 अज्ञात पर धारा 147, 341 के तहत केस दर्ज किया।
ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने के लिए बेमियादी धरना शुरू
रुद्रपुर। पहाड़गंज से ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक ग्राउंड को नहीं हटाया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन से ग्राउंड हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन समाधान न होने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। महिलाओं का आरोप था कि पूर्व में निगम ने अस्थायी रूप से कूड़ाघर बनाकर इसे बाद में हटाने की बात कही थी। अब कूड़े को फेंकने के लिए अलग जगह मिलने के बाद भी इसे नहीं हटाया जा रहा है।
वहां पर सतपाल सिंह ठुकराल, अभी दानू, उर्मिला मलिक, बादल मजूमदार, वेद प्रकाश, गुरुमुख सिंह, अमजद अली, जफर अली, राजू यादव, दीपा देवी, रामा देवी, भगवती, आनंदी आदि थे। इधर, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुकदमा दर्ज होने पर कहा कि यह लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास है। कहा कि पुलिस कितने भी मुकदमे लगा दे लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। कुछ लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर भी मुकदमे के खिलाफ अपना विरोध जताया।
हाईवे जाम करने वालों की गिरफ्तारी पर हंगामा
रुद्रपुर। हाईवे जाम करने वाले छह लोगों को उठाकर कोतवाली लाने पर देर शाम हंगामा हो गया। गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर कई समर्थक कोतवाली पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि सभी छह लोगों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

रुद्रपुर में ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठकर प्रदर्शन करते लो- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें