फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के एक गांव से एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नाबालिग कक्षा नौ में पढ़ती है और उसका स्वास्थ्य भी पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते छह जुलाई से वह विद्यालय भी नहीं जा पाई है। बीते सोमवार को वह दवाई लेने के लिए घर से रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी। इसके बाद अपराह्न करीब 3:30 बजे वह वाहन से गांव के निकट उतरी थी। साथ ही उसने देर शाम साढ़े सात बजे नाबालिग के परिजनों को फोन कर सूचना दी कि अज्ञात वाहन चालक द्वारा उनकी बेटी को काले रंग के वाहन में अपहरण कर दिया है। फोन आने के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को नाबालिग के पिता ने ऊखीमठ थाना पहुंचकर अपनी बेटी के अपहरण तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि नाबालिग के मोबाइल को भी सर्विलांस पर रखा गया है, जिसमें लोकेशन आसपास मालूम हो रही है। तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें