बाइक सवार दो लोगों पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसआई मंसूर अली व एसआई विजय प्रताप राही व कांस्टेबल लखपत सिंह, चेकिंग के लिए केदारनाथ तिराहे पर तैनात थे। इस दौरान बेलणी पुल की ओर से बाइक सवार महावीर सिंह और सुरेंद्र सिंह बिना मास्क के आ रहे थे। पुलिस ने दोनों का चालान किया, तो दोनों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर आगे बढ़ गए। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारी/जवान घंटों बैरियर व चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी दे रहे हैं। बावजूद कुछ लोग जबरन केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिनके विरूद्ध मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ रही है।