चोपता। रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव लाल (55) निवासी ग्राम मल्या गांव बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वहीं कार नागनाथ पोखरी की ओर जा रही थी। इसी बीच मायकोटी डाटपुल के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर दुर्घटना के कारणों को जानकारी जुटा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शव जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। संवाद