फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: समय पर पहचान हो तो कैंसर से बचाव संभव

Wed, 04 Feb 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जनपद के 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य कार्यक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगरासू में हुआ। गोष्ठी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कैंसर और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने कहा कि कैंसर खतरनाक बीमारी है यदि समय पर उसकी पहचान कर उपचार शुरू किया जाए तो कैंसर से बचाव संभव है। जनपद में 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मुंह के कैंसर, स्तन के कैंसर व गर्भाशय के कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है। इस मौके पर प्रधान रंजना देवी, सीपीएचसी समन्वयक विजय रावत, सीएचओ चित्रा, अधिवक्ता यशोदा खत्री और एएनएम अनामिका पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें