रुद्रप्रयाग। कक्षा तीन से पांच तक की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं में भाषा एवं गणित को मजबूत करने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में जिला स्तरीय बाल शोध मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान हुई भाषा में राप्रावि कोट तल्ला ने प्रथम, राप्रावि उत्यासू ने द्वितीय एवं राप्रावि धार तोंदला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गणित में प्रतिभागियों ने मॉडल, चार्ट प्रस्तुत किए। इसमें राप्रावि गांधीपुर ने प्रथम, राप्रावि चोपता ने द्वितीय एवं राप्रावि जैना कंथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड बंदना गर्ब्याल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग पीके बिष्ट, सीमेट से प्रोफेशनल डॉ. मोहन बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी जखोली यशवीर रावत, उप खंड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि तनुजा देवराड़ी आदि उपस्थित रहे। संवाद