रुद्रप्रयाग। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अमित मोहन ने कहा कि भाजपा अनुसूचित समाज के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं जिला अध्यक्ष हर्ष लाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन और मजबूत बनाने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष हर्ष लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद, कुंवर सत्यार्थी, जिला महामंत्री अमित टम्टा, देवेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष दलजीत लाल, मिथिला देवी, जिला मंत्री अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद