फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कैबिनेट मंत्री ने 2.44 करोड़ के सड़क डामरीकरण कार्य का किया लोकार्पण

Sat, 04 Apr 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शनिवार को अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्ला नागपुर क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने 2.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चोपड़ा-डूंगरी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। मंत्री ने बेला, सौड़ खुरड़, कमेड़ा, गडमिल, चापड़, चोपड़ा, कुरझन, डूंगरी, जोन्दला, सणगु, धारकोट, मदोला, कोठगी और छिनका सहित कई गांवों में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क डामरीकरण की मांग थी। उन्होंने कहा कि तल्ला नागपुर लिफ्ट पेयजल योजना फेज-2 जल्द पूरी होगी, जिससे पेयजल समस्या का समाधान होगा। कोठगी में 27 करोड़ की लागत से बना नर्सिंग कॉलेज तैयार है और जल्द संचालन शुरू होगा। वहीं अलकनंदा नदी पर नगरासु-छिनका मोटर पुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें