फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया गांवों का भ्रमण

Mon, 30 Mar 2026 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के अंतर्गत जखोली विकासखंड समेत बच्छणस्यों पट्टी के छतोड़ा, बामसू, बाड़ा, डुंगरा, पीपली, बालूड़ी, धारकोट आदि का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याएं सुनीं व समाधान का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार वह क्षेत्र आगमन पर पहुंचे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष शशि सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें