गुप्तकाशी। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में पूरी केदारघाटी में यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर समिति से लेकर छोटे-बड़े कारोबारी अपने-अपने होटल, लॉज और दुकानों को सजाने में जुट गए हैं। वहीं केदारघाटी के विभिन्न मठ-मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। हालांकि इस बार रसोई गैस की किल्लत ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। गुप्तकाशी के व्यवसायी आलोक बगवाड़ी और मदन सिंह रावत का कहना है कि गैस संकट के कारण यात्रा प्रभावित हो सकती है। पिछले वर्षों में यात्रा से पहले बाहर से बड़ी संख्या में व्यापारी होटल-लॉज लीज पर लेने आते थे लेकिन इस बार यह संख्या लगभग शून्य है। संवाद