फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में लगी आग बस अड्डे तक पहुंची

Sat, 16 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात को नया बस अड्डा क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा झाड़ियों में लगाई गई आग पर फायर ब्रिगेड ने त्वरित काबू पा लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है। रात करीब 8.30 बजे जीजीआईसी के ठीक नीचे सूखी झाड़ियों में अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग करीब डेढ़ सौ मीटर क्षेत्र फैल गई।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड  की टीम ने दो टैंकर पानी से आग पर काबू पाया। इतना ठीक रहा कि झाड़ियों पर लगी आग की लपटें जिस तेजी से उठ रही थी स्वत: ही कुछ देर में बुझ भी रही थी। आगजनी वाले क्षेत्र से काफी संख्या में पत्थर भी सड़क पर आ गिरे। पिछले एक सप्ताह में नगर क्षेत्र से लगे वन क्षेत्रों में आगजनी की घटना बढ़ी हैं। उधर, जवाड़ी बाईपास के निकट बदरीनाथ राजमार्ग के ऊपर चीड़ का वन क्षेत्र आग की चपेट में है।

सड़कों पर गिर रहे पत्थर
रुद्रप्रयाग। मोटर मार्गों से लगे जंगलों में लगी आग दोतरफा खतरे का सबब बनी है। एक तरफ जहां लाखों की वन संपदा नष्ट हो रही है। वहीं जंगल से अधजले पेड़ व पत्थर सड़क व रास्तों पर गिरने से वाहनों व राहगीरों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


चार-पांच दिनों में वनाग्नि की घटनाएं अधिक हुई हैं। विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी अधिकारी/कर्मचारी गश्त कर रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति कहीं पर आग लगाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -सोहन लाल, एसडीओ वन विभाग, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें