रुद्रप्रयाग। जवाड़ी बाईपास के काला पहाड़ बैंड के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सांड़ घायल हो गया। सूचना पर गोरक्षा विभाग और पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नंदी सांड़ का उपचार कराया। वाहन की टक्कर से सांड़ का एक सींग टूट गया था। उसके पैरों और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के बाद सांड़ को रेंतोली गोशाला पहुंचाया गया। गोरक्षा विभाग के अध्यक्ष रोहित डिमरी ने लोगों से गोवंश को सड़कों पर न छोड़ने की अपील की। इस दौरान गोरक्षा विभाग के अंकित राणा, दुर्गेश चमोली, पशुपालन विभाग के दुर्गा प्रसाद देवशाल, नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद