फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन बनने के बाद भी नहीं हो रहा है संचालन

Thu, 17 Mar 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केदारनाथ हाईवे पर भीरी से एक किमी दूर बने होने से एलोपैथिक अस्पताल का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। करीब 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह भवन छह वर्षों से लावारिस पड़ा है। भवन पर अस्पताल का संचालन न होने से यह खण्डर हो रहा है।

भीरी व इससे सटे गांवों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छह वर्ष पहले भीरी से एक किमी दूर केदारनाथ एनएच से लगभग पचास मीटर ऊपर एलोपैथिक चिकित्सालय भवन का निर्माण किया गया। निर्माण से पहले भी ग्रामीणों ने बस्ती से दूर होने पर इसका विरोध किया था। भवन बनने के बाद अब भी यहां अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।  
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता कुशलानंद मिश्रा ने बताया कि अस्पताल बस्ती के बीच होना चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने बस्ती से एक किमी दूर जंगल में भवन बनाया गया है। पूर्व में भी इसका विरोध किया गया था। लावारिस होने से यह भवन शराबी, जुआरी यहां पर शराब व जुआ खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल संचालन को ग्रामीणों का कोई विरोध नहीं है, लेकिन जन सुविधा के अनुरूप ही अस्पताल का संचालन होना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, सीएमओ डा. आरपी बडोनी ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों से वार्ता की गई थी, लेकिन वह अस्पताल संचालन के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अब यात्राकाल के दौरान भवन से डिस्पेंसरी संचालन की योजना बनाई जा रही हैं। भवन की देखरेख के लिए जल्द ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें