फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Sun, 08 Feb 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। शिवालिक इंस्टीट्यूट एवं होटल परिसर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से रविवार को बजट संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ हुआ। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश गोस्वामी ने कहा कि बजट में युवाओं के रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किल डेवलपमेंट, किसानों और मध्य वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा जिला महामंत्री अरुण चमोली ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ब्लॉक प्रमुख अगस्तमुनि भुवनेश्वरी देवी एवं अनिल कोठियाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष अगस्त मुनि मनोज राणा, योगेश सेमवाल, बिंदी लाल, रामचंद्र गोस्वामी, पुष्कर रावत, नीरज मलासी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनंद जमालोकी, प्रमिला देवी और सरला भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें