रुद्रप्रयाग। महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। यह व्यवस्था केदारनाथ तिराहे और नए बस अड्डे स्थित शौचालयों में शुरू की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि नगर पालिका महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। बोर्ड के निर्णय के बाद शहर के प्रमुख सार्वजनिक शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। संवाद