फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सुरंग की लाइनिंग से गिरी ईट, हादसा टला

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर संगम बाजार में सुरंग से गिरे ब्लॉक, बड़ा हादसा टला। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
केदारनाथ व केदारघाटी को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से जोड़ने वाली 68 मीटर लंबी सुरंग की लाइनिंग से तीन ब्लॉक (ईट) छिटक गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन या राहगीर यहां से नहीं गुजर रहा था। नहीं तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। सुरंग जर्जर हो चुकी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे संगम बाजार स्थित सुरंग के एक हिस्से से एक के बाद एक तीन बड़े ब्लॉक सड़क पर आ गिरे। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की बड़े-बड़े ब्लॉक गिरे हुए हैं। स्थानीय अशोक चौधरी ने बताया कि सुरंग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सुरंग की लाइनिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिससे सिमेंट का प्लास्टर पूरी तरह से झड़ चुका है और ब्लॉक अपनी जगह छोड़कर नीचे गिर रहे हैं। बताया कि चमोली जिले से श्रीनगर, ऋषिकेश के लिए जाने वाले वाहन सुरंग से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 68 मीटर सुरंग का प्रारंभिक ट्रीटमेंट कार्य दिसंबर पहले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। टीएचडीसी के विशेषज्ञों की मौजूदगी में सुरंग की जर्जर लाइनिंग को तोड़कर शार्टकिट विधि से मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें