फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में ब्रह्मकमल के संरक्षण का कार्य शुरू

विज्ञापन
वासुकीताल से लाई गई ब्रह्मकमल की पौध को केदारनाथ में जूट के बैग में रोपा गया है। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
केदारनाथ में राज्य पुष्प ब्रह्मकमल के संरक्षण का कार्य शुरू हो गया है। वासुकीताल व देवरियाताल नर्सरी से ब्रह्मकमल की पौध को यहां रोपा गया है। साथ ही ध्यान गुफा के समीप एक हेक्टेयर में तैयार किए गए प्लाट की घेरबाड़ कर पिलर स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मकमल को धाम में संरक्षित व विकसित करने के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। एक सप्ताह पूर्व प्रभागीय टीम द्वारा उच्च हिमालय क्षेत्र और देवरियाताल स्थित नर्सरी से ब्रह्मकमल की पचास पौध लाई गईं थी, जिन्हें जूट के थैलों में रोपा गया है। नव निर्मित वन अपराध नियंत्रण चौकी के समीप बीस से अधिक पौधे इन थैलों में रोपे गए हैं, जो पूर्णरूप से स्वस्थ हैं। साथ ही मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ ध्यान गुफा के नजदीक एक हेक्टेयर के प्लाट में भी ब्रह्मकमल की कई पौध रोपी गई हैं। डीएफओ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग केदारनाथ गोपेश्वर/चमोली अमित कंवर का कहना है कि ब्रह्मकमल के संरक्षण के लिए केदारनाथ में कार्य शुरू हो गया है। वासुकीताल व देवरियाताल से राज्य पुष्प की पौध लाकर धाम में रोपी गई हैं। साथ ही पहले प्लाट की तारबाड़ कर पिलर भी स्थापित किए गए हैं। दो प्लाट का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही ब्रह्मवाटिका व नर्सरी के लिए भी भूमि का चयन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें