फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में बनेगी बीपीएचयू लैब

Wed, 01 Jan 2025 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ 30 से अधिक मरीजों की हो सकेगी जांच
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय को भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि/ऊखीमठ। मंदाकिनी घाटी और केदारघाटी के मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए अन्यत्र दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएचसी अगस्त्यमुनि और एपीएचसी ऊखीमठ में बीपीएचयू लैब का निर्माण किया जाएगा जहां एक साथ 30 से अधिक मरीजों की जांचें हो सकेंगी। दोनों अस्पताल तक एंबुलेंस की पहुंच सहित ऑपरेशन थियेटर और वार्ड को भी बेहतर किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव के साथ ही प्रतिवर्ष केदारनाथ यात्रा में बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल से लेकर यात्रा मार्ग के अस्पतालों को सुविधायुक्त बनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी अगस्त्यमुनि में ऑपरेशन थियेटर को आधुनिक किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल के सभी वार्डों को दुरुस्त किया जएगा। अस्पताल परिसर में ही बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) लैब का निर्माण भी होना है। वहीं सीएचसी अगस्त्यमुनि में जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। उधर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में भी बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का निर्माण होना है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राम प्रकाश का कहना है कि सीएचसी अगस्त्यमुनि व एपीएचसी ऊखीमठ में बीपीएचयू लैब का निर्माण होना है इसके लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही लैब का कार्य शुरू कर दिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें