उत्तराखंड जनरल-ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के शिक्षक-कर्मचारी रुद्रप्रयाग के जीआईसी चंद्रापुरी मे
- फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड सामान्य ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच वापस लेने की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। साथ ही अपने-अपने कार्यालयों एवं कलक्ट्रेट में धरना दिया। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में कलक्ट्रेट, विकास भवन, सीईओ व डीईओ कार्यालय समेत ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ में शिक्षक/कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना के दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वांण ने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच की जा रही है। इस मौके पर एसएस रावत, प्रदीप रावत, लक्ष्मी नेगी, सौम्य ढौंडियाल, हरीश भट्ट, बीएस कठैत, एमएस पटवाल आदि मौजूद थे। संवाद