फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राज्य स्थापना दिवस पर पुस्तक का विमोचन

Mon, 09 Nov 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को एनआईसी कक्ष में सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान पुस्तक का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट और जिला पंचायत सदस्य अमित मेखण्डी ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का विवरण दिया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास से पहुंचीं पदक विजेता छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी और जिला खेल अधिकारी मनोज चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें