भाजपा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें जरूरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा गया। जिला स्वास्थ्य टोली के संयोजक ओपी बहुगुणा ने बताया कि केंद्र व राज्य नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्यशाला आयोजित की गई है। प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट ने कहा कि गांव के समाज को जागृत करें तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, मंडल अध्यक्ष कुलवीर राणा, संयोजक शंकर राणा, मनवर राणा, जयेंद्र नेगी, कमल रावत, मनीष जोशी, महावीर रावत आदि मौजूद थे।