फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
रुद्रपुर के मृतक देवकीनंदन का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल ढाल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक के साथ उसकी बेटी भी थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूलरूप से ग्राम गहलिया शेरगढ़ (बहेड़ी) बरेली और वर्तमान में अशोक विहार फुलसुंगा निवासी देवकी नंदन (35) पुत्र नोनी राम सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। सोमवार को वह कंपनी से छुट्टी लेकर अपने गांव गया था। देर शाम लौटने के बाद वह बेटी वंशिका के साथ बाइक पर किसी काम से बाजार की तरफ आ रहा था। सिडकुल ढाल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में देवकी नंदन की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिता-पुत्री को जिला अस्पताल पहुंचाया। बेटी की हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। ट्रांजिट कैंप थाना एसआई अर्जुन गिरी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें