रुद्रपुर ब्लड बैंक में रक्दान करते लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। पुराना जिला अस्पताल परिसर में आयोजित रक्दान शिविर में 21 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। भूमिहार ब्राह्मण समाज उत्तराखंड ने रेडक्रॉस सोसायटी की मदद से शिविर आयोजित किया। संगठन के पदाधिकारों ने कहा कि लॉकडाउन में ब्लड की कमी न हो इसको लेकर रक्दान किया गया। संगठन समय समय पर रक्दान शिविर आयोजित करता है। वहां पर हरेंद्र रॉय, अंकुर रॉय, तेज बहादुर, जेएल चौधरी, दीपा जोशी,ललित जोशी, शशिकान्त आदि थे।