फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाल्पा देवी के मंदिर निर्माण का किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट में ज्वाल्पा देवी मंदिर के निर्माण के प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि से मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। विजयदशमी पर मंदिर का शिलान्यास करते हुए प्रमुख थपलियाल ने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार व विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि बधाणी से छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण व मयाली से बधाणी तक मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स की स्वीकृति न देना सरकार की बेरुखी को दर्शाता है। इस मौके पर चिरंजीवी प्रसाद सेमवाल, देवेंद्र भंडारी, संजय सेमवाल, भवान सिंह पंवार, मुकुंद लाल भारती, शीशपाल भारती, सरवीर मेंगवाल, मोहन लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें