फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि 8 बजे से शुरू होगा केदारनाथ में भतूज मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व आज बुधवार की रात्रि से शुरू होगा वाले भतूज (अन्नकूट) मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले के दौरान रातभर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। यह मेला केदारघाटी के विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी और ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ समेत अन्य सभी शिवालयों में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी और मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि 14 अगस्त बुधवार रात्रि आठ बजे से अगले दिन तड़के चार बजे तक केदारनाथ धाम में भतूज मेला मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा केदार के स्वयंभू लिंग पर चावल, झंगोरा और कोंणी अनाज का लेप लगाया जाएगा। साथ ही मुख्य पुजारी केदार लिंग द्वारा शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट रातभर खुले रहेंगे। 15 अगस्त की सुबह स्वयंभू लिंग पर लगे लेप को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव अनाज से विषाक्त पदार्थों को समाप्त कर देते है। जमलोकी ने बताया कि मेले के अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह भी धाम में मौजूद रहेंगे। विश्वनाथ मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर में भी भतूज मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें