भरत चंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग में सीडीओ का पदभार संभाला।
- फोटो : RUDRAPRYAG
लगभग साढ़े पांच साल के लंबे अंतराल के बाद जनपद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की तैनाती हो गई है। नई टिहरी में ग्राम्य विकास विभाग में परियोजना निदेशक के पद से पदोन्नत होकर यहां पहुंचे भरत चंद्र भट्ट ने मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यूएस नगर, नैनीताल, देहरादून में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। 31 मार्च को सीडीओ एसएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद से जिले में पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान जिला विकास अधिकारी प्रभारी के तौर पर कामकाज संभाले हुए थे। ब्यूरो